{"_id":"65c10f9cadc80c9cd7059d09","slug":"scam-of-105-lakh-hapur-news-c-306-1-gha1001-104605-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दुबई भेजने का झांसा देकर डेढ़ लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दुबई भेजने का झांसा देकर डेढ़ लाख हड़पे
Mon, 05 Feb 2024 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 05 Feb 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। गांव वैठ निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसी गांव निवासी युवक पर पति को दुबई भेजने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी शाजदा ने तहरीर में उल्लेख किया है कि उसके पति हैदर अली का रोजगार नहींं चल रहा था। बेरोजगारी के दौरान उसकी मुलाकात पड़ोसी गांव निवासी एक युवक से हो गई। युवक ने उसके पति को काम के लिए दुबई भेजने की बात कही। इसे लेकर उसने डेढ़ लाख रुपये का खर्चा बताया। कर्ज लेकर उसके पति ने 95 हजार ऑनलाइन और शेष धनराशि आरोपी को नकद दी थी। पैसा देने के बाद भी उसके पति को दुबई में नौकरी नहीं मिली। जिसके बाद उसने आरोपी की तलाश की, लेकिन वह भी नहीं मिला। जिसके चलते उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।