{"_id":"6697fbcb4e7f50459b056fd5","slug":"saptahik-train-in-hapur-hapur-news-c-135-1-hpr1001-112760-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रेलवे स्टेशन पर मिला साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रेलवे स्टेशन पर मिला साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव
Wed, 17 Jul 2024 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 17 Jul 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। रेलवे ने असम के न्यू तिनसुकिया से राजस्थान के जोधपुर के पास स्थित भगत की कोठी रेलवे स्टेशन तक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर भी स्पेशल ट्रेन का ठहराव दिया गया है, इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को न्यू तिनसुकिया से चलकर बुधवार दोपहर 12.27 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद दिल्ली की तरफ रवाना हो जाएगी। जबकि भगत की कोठी से न्यू तिनसुकिया रेलवे स्टेशन जाने वाली साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 26 जुलाई से 16 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को भगत की कोठी से चलकर शनिवार सुबह 1.55 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन मुरादाबाद दिशा मे रवाना हो जाएगी। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए अनारक्षित व आरक्षित कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।