फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Sajna Day.

खालसा पंथ का साजना दिवस मनाया

Wed, 13 Apr 2016 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 13 Apr 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
Sajna Day.
खालसा पंथ का साजना दिवस मनाया - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश सिख मिशन के तत्वावधान में गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में खालसा पंथ का साजना दिवस (वैशाखी) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मिशन प्रभारी बृजपाल सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने पंच प्यारों को अमृत की दान दिया था और स्वयं ने भी पंच प्यारों से अमृत प्राप्त किया।

विज्ञापन


उन्होंने सभी संगतों को वैशाखी की बधाई दी। श्री अखंड पाठ की समाप्ति के बाद ब्र्रह्म सिंह के रागी जत्थे ने गुरवाणी का कीर्तन कर मनमोह लिया। देवेंद्र सिंह ताज के कवीसरी जत्थे ने वीर रस की वारा गाकर काव्य रूप में 1699 वैशाखी का इतिहास सुनाया।
विज्ञापन


मुख्य ग्रंथी प्रभुदयाल सिंह ने शरबत के भले की अरदास कर सभी का मनमोहा। अंत गुरु का अटूट लंगर बांटा गया। वहां पर गुरुद्वारा इंस्पेक्टर दलजीत सिंह, समरजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, पंचम सिंह, प्रवीण सेठी, बलवीर सिंह, कर्ण सिंह, सरदार बूटा सिंह, मलकीयत सिंह, हरविंदर सिंह, काहन सिंह, अमरजीत सिंह, राजेन्द्र सिंह, इकबाल सिंह, गुरमीत सिंह, हरमिंदर सिंह आदि रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed