फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Sachin Chaudhary taunt for taking BJP MLA into sewer water said do not go to villages violence may flare up

यूपी: विधायक को सीवर के पानी में घुमाने पर सचिन चौधरी ने भाजपा नेताओं को दी नसीहत, कहा- गांवों में न जाएं, भड़क सकती हिंसा

Fri, 30 Jul 2021 07:11 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यरो, अमरोहा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 30 Jul 2021 07:11 PM IST
सार

सचिन चौधरी ने कहा कि जब क्षेत्र के लोगों को काम करवाने होते हैं तब आप लखनऊ, दिल्ली में होते हैं। गांवों में बीजेपी का विकास दूर से ही दिख रहा है। जो बहकर सड़कों के रास्ते घरों में घुस रहा है। 

विज्ञापन
Sachin Chaudhary taunt for taking BJP MLA into sewer water said do not go to villages violence may flare up
कांग्रेस प्रदेश सचिव सचिन चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश सचिव सचिन चौधरी ने बीजेपी के नेताओं को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि गांवों में न जाएं, हिंसा भड़क सकती है। हाल में ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें गांव के लोग गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के विधायक कमल मलिक को गलियों में घुमा रहे हैं, जहां सीवर का पानी भरा हुआ है। इस पर सचिन चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि मेरी बीजेपी के नेताओं को नसीहत है कि आप लोग अब खुले में न निकलें गांवों में तो बिल्कुल भी न जाएं।

विज्ञापन


क्योंकि, जब कोरोना था तब तो आप लोगों की पार्टियां खत्म नहीं हुईं, तब आप लोग छुट्टियों पर गए हुए थे। जब क्षेत्र के लोगों को काम करवाने होते हैं तब आप लखनऊ, दिल्ली में होते हैं। गांवों में बीजेपी का विकास दूर से ही दिख रहा है। जो बहकर सड़कों के रास्ते घरों में घुस रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप लोग अगर गांवों में गए तो सभी का हाल कमल मलिक जैसे ही होगा। बता दें कि सचिन चौधरी का गांव भी गढ़ विधानसभा क्षेत्र में ही आता है। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी सचिन कहते हैं कि किसान वर्ग ने भी सुनिश्चित कर लिया है कि इस बार भाजपा के लोगों को गांवों में घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पहले गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक को ग्रामीणों का जबरदस्त विरोध झेलना पड़ा था। ग्रामीणों ने विधायक को सड़क पर जमा सीवर के पानी में चलवाया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


प्रधान पति उनका हाथ पकड़कर सड़क पर भरे जलभराव के बीच ले गए। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए गढ़ विधायक कमल सिंह मलिक इन दिनों गांवों की पदयात्रा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed