फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   sabhasad dharna

Hapur News: बंदरों और कुत्तों के बढ़ते हमलों के विरोध में हंगामा, सभासदों ने दिया धरना

Thu, 27 Feb 2025 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 27 Feb 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
sabhasad dharna
हापुड़। नगर में बंदरों और कुत्तों के बढ़ते हमलों के विरोध में बृहस्पतिवार को सभासदों ने पालिका सभागार में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सभासदों ने हंगामा और नारेबाजी की। ईओ मनोज कुमार ने धरना शुरू होते ही ठेकेदार को फोन कर सभी के सामने वार्ता की। लेकिन इसके बाद भी सभासद नहीं माने। करीब दो घंटे तक पालिका में हंगामा होता रहा। हालांकि, बाद में ईओ व डिप्टी कलक्टर मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपकर सभासदों ने 20 मार्च तक का समय दिया है।
विज्ञापन


सभासद अमित शर्मा मोनू व विकास दयाल ने कहा कि नगर में बंदरों और कुत्तों के कारण लोग बहुत परेशान हैं। कई बार इन्हें पकड़वाने की मांग की गई है , लेकिन नगर पालिका के अधिकारी सिर्फ बयानबाजी करते हैं। धरातल पर कोई कदम नहीं उठाया गया है। जबकि, बंदरों व कुत्तों को पकड़ना सुरक्षा के लिए बहुत अनिवार्य है। सभासद नितिन पाराशर व आदित्य सूद ने कहा कि पूर्व में भी अधिकारियों ने बंदर और कुत्तों को नियमानुसार पकड़वाने के लिए समय मांगा था, लेकिन बार-बार समय देने के बाद भी बंदर और कुत्तों को नहीं पकड़ा गया है। सभासद सुनीता वर्मा ने कहा कि लोग लगातार वार्ड के सभासद से शिकायत कर रहे हैं। जनता की सुरक्षा के मुद्दे पर सभासदों ने पूर्व में भी धरना-प्रदर्शन और हड़ताल की चेतावनी दी थी। 20 दिन के बाद भी अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है।
विज्ञापन


सभासद नदीम जड़ौदिया ने कहा कि बंदरों और कुत्तों को पकड़ने के बाद कान में टैग लगाकर पालिका का नाम अंकित किया जाए। जिससे पता रहे कि कितने बंदर और कुत्तों को पकड़ा गया है। सभासदों ने कहा कि इनके हमले में घायल होने वाले का इलाज नगर पालिका को कराना चाहिए। जिससे कि लोगों के अंदर नगर पालिका के प्रति विश्वास बढ़ सके। साथ ही ठेकेदार का भुगतान तुरंत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में ईओ मनोज कुमार का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ठेकेदार के पिता की तबीयत खराब होने के कारण वह नहीं आ रहा है। मैंने स्वयं सभासदों के आगे फोन पर लाउडस्पीकर खोलकर बात की है। अधिकारी इस प्रकरण में बहुत अधिक गंभीर हैं। कोशिश है कि मंगलवार से हर हाल में शहर में अभियान चलवाया जाए।

मौके पर सभासद सभासद अब्दुल मलिक, सभासद मुकेश कोरी, सभासद धर्मेंद्र कुमार, सभासद फिरोज मलिक, सभासद रिजवान, सभासद मुशीर खान, नरेंद्र कुमार, सुशील शास्त्री, कासिम,अजय कस्तूरी, राकेश कुमार के अलावा आमजन सुशांत सिंह, देवा, विक्की सिंह, पारस सिंह,सुजीत गोयल, विनोद कुमार, महेश सिंह, संजय गुप्ता, ललित गर्ग, राजीव वर्मा आदि भी शामिल हुए।




दो गुटों में धरने में शामिल हुए सभासद

धरने के दौरान सभासद दो गुटों में पहुंचे। एक गुट पूरी तरह से धरने के पक्ष में था तो दूसरा गुट टेंडर होने के बाद भी धरना देने को गलत मान रहा था, लेकिन इस गुट के सभासद बार-बार धरना स्थल पर जाकर भी बैठ रहे थे। धरने की शुरूआत में तो सभासदों को बैठने तक के लिए दरी तक नहीं दी गई। जिस पर सभासद जमीन पर ही बैठ गए। हालांकि, बाद में एक दरी दी गई।

----

पिछले तीन माह में सीएचसी में बंदर और कुत्तों के प्रकरण आए सामने --

माह


एंटी रेबीज की वैक्सीन

दिसंबर

3821

जनवरी

3540

फरवरी 26 तक 3150
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed