फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   RPF will clamp down on unregistered vendors

Hapur News: अपंजीकृत वेंडरों पर शिकंजा कसेगा आरपीएफ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
RPF will clamp down on unregistered vendors
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। कांवड़ यात्रा को लेकर रेलवे प्रशासन ने भी तैयारी तेज कर दी है। आरपीएफ ने कांवड़ यात्रा के दौरान अपंजीकृत वेंडरों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू दी है। रेलवे स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफॉर्म पर बिना टिकट घूमने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

चार जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा की भी शुरुआत हो जाएगी। शहर व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में शिवभक्त कांवड़ और जल लेने हरिद्वार के लिए रवाना होते हैं। बसों के साथ ऐसे में ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ जाती है। अवैध वेंडर भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों को महंगे दामों पर सामान बेचते हैं।
विज्ञापन


इस स्थिति को देखते हुए आरपीएफ ने पहले की अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाकर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के अलावा उनके साथ आने वाले लोगों को भी प्लेटफार्म टिकट लेना पड़ेगा। बिना टिकट प्लेटफार्म पर पकड़े जाने पर आरपीएफ द्वारा कार्रवाई का भी प्लान बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ थाना प्रभारी संतोष यादव का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर 120 वेंडर पंजीकृत हैं, जिनका सत्यापन किया जा रहा है। अगर इनके अलावा कोई अवैध वेंडर प्लेटफॉर्म या ट्रेन में मिलता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही बिना प्लेटफॉर्म टिकट रेलवे स्टेशन परिसर में घूमने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed