{"_id":"64d671eff5de31e9400b1744","slug":"route-diversion-of-heavy-vehicles-hapur-news-c-306-1-gha1001-789-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अमरोहा से आने वाले वाहनों को रविवार शाम से नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अमरोहा से आने वाले वाहनों को रविवार शाम से नहीं मिलेगा प्रवेश
Fri, 11 Aug 2023 11:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सावन के छठे सोमवार के लिए पुलिस-प्रशासन ने अमरोहा की तरफ से आवागमन करने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए शनिवार की रात (आज) से भारी वाहनों का रुट डायवर्ट कर दिया। वहीं रविवार की शाम से अमरोहा की तरफ से आने वाले वाले चार पहिया वाहन भी हाईवे पर नहीं चलेंगे। यह व्यवस्था सोमवार की रात तक रहेगी।
सीओ यातायात स्तुति सिंह ने बताया कि सावन के छठे सोमवार में अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, बदायूं समेत अन्य जनपदों के शिवभक्त अपने शिवालयों में पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। जिनका आगमन शुक्रवार से शुरु हो जाएगा। कांवड़िये ब्रजघाट से शनिवार और रविवार को जल भरेंगे और अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए शनिवार की रात आठ बजे से भारी वाहनों का हाईवे पर रूट डायवर्जन किया जाएगा। इसके अलावा रविवार और सोमवार को किसी भी वाहन को क्षेत्र में हाईवे पर एंट्री नहीं दी जाएगी।
यह रहेगी डायवर्जन की व्यवस्था
सीओ ने बताया कि दिल्ली, गाजियाबाद से अमरोहा, मुरादाबाद की तरफ को आने वाले भारी वाहन हापुड़ के सोना पेट्रोल पंप से डायवर्ट होकर बुलंदशहर की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं मेरठ और अन्य स्थानों से आने वाले वाहन गढ़ स्याना चौपला से बुलंदशहर की तरफ को भेजे जाएंगे। शनिवार को अमरोहा की तरफ सिर्फ छोटे वाहन निकल सकेंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि रविवार की शाम से सोमवार की छह बजे तक छोटे वाहनों का भी डायवर्जन रहेगा।
जगह-जगह तैनात रहेगी पुलिस
सीओ यातायात स्तुति सिंह ने बताया कि हापुड़ से लेकर ब्रजघाट गंगा पुल तक रूट डायवर्जन का पालन कराने के लिए यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सभी स्थानों पर पुलिस बैरियर लगा दिए गए हैं। यदि नो एंट्री में वाहनों का प्रवेश होता पाया तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।