फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   route diversion from tomarrow

Hapur News: हापुड़ में कल से रूट डायवर्जन लागू

Thu, 06 Jul 2023 09:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 06 Jul 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
route diversion from tomarrow
हापुड़। कांवड़ यात्रा के लिए जिला पूरी तरह से तैयार है। पुलिस और संबंधित विभागों ने इसकी सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। रूट डायवर्जन की भी व्यवस्था कर ली गई है, आठ तारीख की रात से रूट डायवर्ट कर दिया जाएग। इसके लिए मेरठ से गाजियाबाद के बीच आने जाने वाला ट्रैफिक भी हापुड़ से होकर ही गुजरेगा। हाईवे-9 पर भी आठ की रात से डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को एसपी हापुड़ ने कांवड़ मार्गों की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


जिले में कांवड़ियों का आगमन अगले एक दो दिन में शुरू हो जाएगा। यहां से राजस्थान, मध्यप्रदेश तक के कांवड़िये गुजरते हैं। ऐसे में यहां की व्यवस्था की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार को एसपी अभिषेक वर्मा ने हापुड़ जिले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कोतवाली स्थित कंट्रोल रूम में पहुंचकर कैमरों की स्थिति परखी। एसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य मार्गों पर कैमरे लगाकर उनकी जांच की गई हैं। जहां कमी रह गई है, वहां पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




रूट प्लान हुआ तैयार

स्थानीय पुलिस द्वारा यातायात का पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। भारी वाहनों के लिए आठ जुलाई की आधी रात से इस प्लान को लागू कर दिया जाएगा। हापुड़ में हाईवे-9 पर भारी वाहनों का आवागमन जहां पूरी तरह से रोक दिया जाएगा, वहीं मेरठ से गाजियाबाद के बीच चलने वाले वाहनों को भी यहीं से निकाला जाएगा। वाहनों को हापुड़ बाईपास से ततारपुर और टियाला बाईपास से निकाला जाएगा। इसी रास्ते से मेरठ से गाजियाबाद जाने वाले वाहन गुजरेंगे। कुल मिलाकर गाजियाबाद या मेरठ से डायवर्ट यातायात को हापुड़ के बाहर से निकाला जाएगा। इसके लिए मुख्य स्थानों पर यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांवड़ियों के लिए गूंजेगा पुलिस का संदेश-

जिले में कांवड़ियों के स्वागत और उनकी सुरक्षा के लिए मुख्य स्थानों पर लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे। जिसमें हापुड़ पुलिस की ओर से संदेश लगातार प्रसारित होता रहेगा। जिसमें कांवड़ियों को निर्देशित करने के साथ वाहन चालकों और आम लोगों को भी जानकारी दी जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed