{"_id":"668ebb59328af62421035f4a","slug":"robery-in-a-closed-house-hapur-news-c-138-1-pkw1001-103434-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी व गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी व गहने चोरी
Wed, 10 Jul 2024 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजीनगर में खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने गए प्रबंधक के मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ले गए हैं। बुधवार सुबह जब परिवार के लोग पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ था। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला निवासी शिवम कुमार एक विदेशी कंपनी में एचआर प्रबंधक हैं। शिवम ने बताया कि 8 जुलाई को मकान का ताला लगाकर वह परिवार के साथ बाबा खाटू श्याम और बालाजी महाराज के दर्शन करने गया था। बुधवार की सुबह पांच बजे घर वापस आए तो देखा कि मकान के मुख्य गेट, कमरे एवं अलमारी का ताला टूटा और सामान बिखरा हुआ था। शिवम ने बताया कि चोर लगभग 20 लाख कीमत के गहने और करीब 20 हजार की नकदी चोरी कर ले गए है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।