{"_id":"643ed3dff1d9eb021407ce37","slug":"robbery-in-iron-shop-hapur-news-c-30-1-82907-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: लोहे की दुकानों से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: लोहे की दुकानों से लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
हापुड़। जिले में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार रात चोर गढ़ रोड स्थित लोहे की दुकान से लाखों रुपये का माल और दस हजार की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह व्यापारी दुकान पर पहुंचा तो उसे चोरी के बारे में पता चला। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला पक्का बाग निवासी अंकुर कंसल ने बताया कि उनकी गढ़ रोड पर खुर्जा पेच के पास भारत आयरन स्टोर के नाम से लोहे की दुकान है। सोमवार रात वह दुकान का ताला लगाकर घर लौट गए थे। देर रात चोरों ने दुकान की दीवार में कूमल कर लिया और अंदर घुस गए। चोर दुकान के गल्ले से दस हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। आसपास के लोगों को चोरी की घटना की भनक भी नहीं लगी। मंगलवार सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओजी व सर्विलांस की टीम को खुलासे के लिए लगाया गया है।