{"_id":"6ac095f1ccddd5a765073f77","slug":"robbery-case-solved-in-hapur-vehicle-loaded-with-garments-worth-lakhs-recovered-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में लूट का खुलासा: 55 लाख के कपड़े से भरा कैंटर बरामद, मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में लूट का खुलासा: 55 लाख के कपड़े से भरा कैंटर बरामद, मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार
Sat, 03 Oct 2026 11:13 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
जनपदीय स्वाट टीम और थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कैन्टर लूट की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया कैंटर, उसमें भरा करीब 55 लाख रुपये कीमत का कपड़ा, दो तमंचे, खोखा व जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया है।
विज्ञापन
सीओ राहुल यादव ने बताया कि 28 सितंबर की सुबह को बदमाशों ने बलवापुर-ब्रजघाट रोड पर कैंटर को रोक लिया था। चालक और हेल्पर को बंधक बनाकर अपनी कार में बैठाया और अमरोहा क्षेत्र में छोड़ दिया। इसके बाद कपड़ों से भरा कैन्टर लेकर फरार हो गए थे। मामले में थाना गढ़मुक्तेश्वर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार रात पलवाड़ा रोड पर घेराबंदी कर संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में जावेद घायल हो गया। पुलिस ने जावेद, अजीम, अमन, फरदीन और सुबहान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, जावेद के खिलाफ दिल्ली, संभल समेत विभिन्न स्थानों पर हत्या के प्रयास, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कई केस दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन