फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Robbery case solved in Hapur; vehicle loaded with garments worth lakhs recovered

हापुड़ में लूट का खुलासा: 55 लाख के कपड़े से भरा कैंटर बरामद, मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2026 11:13 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 03 Oct 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
Robbery case solved in Hapur; vehicle loaded with garments worth lakhs recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

जनपदीय स्वाट टीम और थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कैन्टर लूट की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया कैंटर, उसमें भरा करीब 55 लाख रुपये कीमत का कपड़ा, दो तमंचे, खोखा व जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया है।

विज्ञापन


सीओ राहुल यादव ने बताया कि 28 सितंबर की सुबह को बदमाशों ने बलवापुर-ब्रजघाट रोड पर कैंटर को रोक लिया था। चालक और हेल्पर को बंधक बनाकर अपनी कार में बैठाया और अमरोहा क्षेत्र में छोड़ दिया। इसके बाद कपड़ों से भरा कैन्टर लेकर फरार हो गए थे। मामले में थाना गढ़मुक्तेश्वर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार रात पलवाड़ा रोड पर घेराबंदी कर संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में जावेद घायल हो गया। पुलिस ने जावेद, अजीम, अमन, फरदीन और सुबहान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जावेद के खिलाफ दिल्ली, संभल समेत विभिन्न स्थानों पर हत्या के प्रयास, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कई केस दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed