{"_id":"6484a33c5a8444702c005404","slug":"roadways-tyre-burst-on-highway-hapur-news-c-30-1-128831-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाईवे पर रोडवेज बस का फटा टायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाईवे पर रोडवेज बस का फटा टायर
Sat, 10 Jun 2023 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 10 Jun 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे-9 पर होटल ली ग्रांड के पास दिल्ली की तरफ से आ रही रोडवेज बस का टायर अचानक से फट गया, गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। लेकिन भीषण गर्मी में यात्रियों को खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ा।
शनिवार की दोपहर में करीब 2 बजे दिल्ली से मुरादाबाद जा रही एक रोडवेज बस का अचानक से टायर फट गया। चालक की सूझबूझ के चलते कोई हादसा नहीं हुआ। लेकिन बस में सवार करीब 40 यात्रियों को तपिश भरी गर्मी में हाईवे पर खड़े होकर पीछे से आने वाली बस का इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि परिवहन निगम को सही राजस्व प्राप्त हो रहा है, उसके बावजूद भी बसों की मरम्मत और देखरेख सही ढंग से नहीं हो पा रही है। यात्रियों ने कहा कि भीषण गर्मी में करीब आधा घंटे तक बस के इंतजार में खड़ा रहना पड़ा। इस दौरान महिला बच्चे समेत अन्य यात्रियों को गर्मी में दिक्कत झेलनी पड़ी। एआरएम रंजीत सिंह का कहना है कि संबंधित मामले में कोई जानकारी नहीं है।