फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   CCSU: Schedule released for UG and PG admissions based on the fourth merit list; admissions to continue until the 11th.

सीसीएसयू: चौथी मेरिट सूची से यूजी,पीजी प्रवेश का कार्यक्रम जारी, 11 तक होंगे दाखिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
CCSU: Schedule released for UG and PG admissions based on the fourth merit list; admissions to continue until the 11th.
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध जिले के कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में चौथी मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। चौथी मेरिट सूची में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों को 10 से 11 सितंबर तक प्रवेश का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रवेश अधिसूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया में बीए, बीएससी, बीएससी नर्स, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश दिए जाएंगे। चौथी मेरिट सूची में स्थान प्राप्त अभ्यर्थी अपने प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट और प्रवेश पोर्टल पर निर्धारित तिथि में लॉगिन कर प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को प्रवेश से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच और अन्य औपचारिकताएं संबंधित महाविद्यालय में पूरी करनी होंगी। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि नौ सितंबर को चौथी मेरिट सूची में स्थान प्राप्त अभ्यर्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 10 और 11 सितंबर को प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। संबंधित महाविद्यालयों और संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर निर्धारित समय सीमा में प्रवेश सुनिश्चित करें। विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को भी निर्देशित किया है कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान रिक्त सीटों की स्थिति और प्रवेश संबंधी अन्य जानकारी प्रवेश पोर्टल पर समय से अपडेट करें। इससे अभ्यर्थियों को सही जानकारी उपलब्ध हो सकेगी और प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यकता पड़ने पर विश्वविद्यालय की ओर से अगले चरण के प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है। महाविद्यालयों को प्रवेश प्रक्रिया के दौरान सभी अभिलेख और रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस मेरिट में प्रथम, द्वितीय, तृतीय मेरिट में स्थान पाने वाले छात्र शामिल नहीं रहेंगे।


कोट
विश्वविद्यालय से चौथी मेरिट तैयार करने के निर्देश मिले थे। इस मेरिट में चयनित छात्रों को बृहस्पतिवार से प्रवेश दिए जाएंगे।--प्रो.नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed