फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Roadways bus trips will increase on Holi, passengers will get relief

Hapur News: होली पर रोडवेज बसों के बढ़ेंगे फेरे, यात्रियों को मिलेगी राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus trips will increase on Holi, passengers will get relief
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

हापुड़। होली पर्व को ध्यान में रखकर परिवहन निगम ने भी कम कस ली है। लंबी दूरी के मार्गों के साथ ही लोकल मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ेंगे, जिससे पर्व मनाने के लिए घर लौटने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़ेगा। चालक और परिचालकों को प्रोत्साहन देने के लिए आठ मार्च से 18 मार्च तक प्रोत्साहन योजना भी चलाई गई है।
हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, सीतापुर, बरेली, दिल्ली, नोएडा, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर 132 अनुबंधित और निगम की बसों का संचालन होता है। लंबी दूरी के मार्गों पर अधिकांश बसों का संचालन कौशांबी डिपो से होता है। होली पर्व पर दूसरे राज्यों और जिलों में नौकरी, व्यवसाय करने वाले लोग अपने घरों को लौटना शुरु कर देते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, कई बार यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण बसों की किल्लत का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को आसानी से उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने सभी मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। आठ मार्च से दिल्ली-बरेली, दिल्ली-लखनऊ व दिल्ली-बदायूं मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ जाएंगे। नोएडा, दिल्ली, किठौर, मोदीनगर मार्ग पर यात्रियों की संख्या के अनुसार फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है लंबी दूरी के मार्गों पर कौंशाबी डिपो से बसों का संचालन होता है। होली पर्व के दौरान सभी चालक और परिचालकों के अवकाश भी निरस्त कर दिए गए हैं। लंबी दूरी के मार्गों के साथ लोकल मार्गों पर भी बसों के फेरे बढ़ेंगे। यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे घर लौटने वाले लोगों को परेशानी न झेलनी पड़ेगी। इसके लिए जोरों पर तैयारी चल रही है।


आठ से 18 मार्च तक प्रोत्साहन योजना

होली के दौरान ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मियों के लिए परिवहन निगम ने प्रोत्साहन योजना शुरू की है। योजना के तहत ऐसे चालक और परिचालक जो न्यूनतम 10 दिनों की दैनिक ड्यूटी करते हैं तो उन्हें 350 रुपये प्रति दिवस की दर से 3500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यदि कोई चालक-परिचालक पूरे 11 दिनों तक उपस्थित होकर मानक से अधिक किमी अर्जित करता है तो उसे 400 रुपये प्रतिदिन की दर से 4400 रुपये दिए जाएंगे। योजना आठ से 18 मार्च तक लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed