फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   road maintenance by 46 lakh

Hapur News: 46 लाख से होगी सड़कों की मरम्मत

Mon, 14 Oct 2024 10:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 14 Oct 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
road maintenance by 46 lakh
हापुड़ । हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा करीब एक करोड़ रुपये से आनंद विहार और प्रीत विहार में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें 46.39 लाख से प्रीत विहार में जर्जर सड़कों की मरम्मत, आनंद विहार में 20.70 लाख से पार्क का सुंदरीकरण और 11.38 लाख से हाईमास्ट लाइट लगेंगी।
विज्ञापन


प्रीत विहार में जर्जर सड़कों से लोग परेशान हैं। काफी समय से यहां के लोग सड़कों की मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे। एचपीडीए ने अब सड़कों की मरम्मत के लिए 46.39 लाख का बजट जारी किया है। उक्त धनराशि से प्रीत विहार ब्लॉक-डी में सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। आनंद विहार आवासीय योजना के जी-ब्लॉक पार्क नंबर दो का 20.70 लाख से सुंदरीकरण होगा। इसके अतिरिक्त आनंद विहार आवासीय योजना के पॉकेट-एल में प्रधानमंत्री आवास योजना के सामने प्लॉटों का अवशेष विद्युतीकरण कराया जाएगा। वहीं, आनंद विहार आवासीय योजना के ब्लॉक-सी में मियावाकी पार्क में 16 मीटर हाईमास्ट लाइट 5.66 लाख और ब्लॉक-जी में स्थित बुद्ध पार्क में भी 5.72 लाख रुपये से 16 लीटर हाईमास्ट लगवाई जाएगी।
विज्ञापन


एचपीडीए के प्रभारी सचिव प्रवीण गुप्ता का कहना है कि आनंद विहार और प्रीत विहार में विकास कार्य कराने के लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। इसी माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed