फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   road construction

Hapur News: 4.90 करोड़ से जरोठी मार्ग का होगा चौड़ीकरण

Fri, 26 Dec 2025 10:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 26 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
road construction
हापुड़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में करीब 7.93 करोड़ रुपये से सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दी है। इसमें हाईवे 9 से जरोठी संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण के साथ दो अन्य सड़कें शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग अब इन कार्यों के टेंडर निकालकर आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन

तीन दिन पहले विधायक विजयपाल आढ़ती ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस दौरान कई मांगों के साथ ही सड़कों के चौड़ीकरण व नवनिर्माण के रुके हुए प्रस्तावों की जल्द स्वीकृति की मांग की गई थी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र हापुड़ में करीब 4.90 करोड़ से हाईवे 9 से जरौठी संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, 1.8 करोड़ रुपये से हापुड़-किठौर मार्ग के टियाला के वाई जंक्शन पर सुधार एवं सड़क सुरक्षात्मक कार्य और 1.23 करोड़ रुपये से ग्राम हरसिंहपुर से कोटला मार्ग का नवनिर्माण शामिल है। जरोठी मार्ग का चौड़ीकरण होने से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। शहर में जाने और मेरठ-बुलंदशहर बाईपास के लिए लोगों को आवागमन में एक नया मार्ग शामिल हो सकेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि शासन स्तर से कुछ नए कार्यों को स्वीकृति दी गई है। जल्द ही इनके टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कुछ कार्यों के टेंडर की प्रक्रिया अभी चल भी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed