फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   renewal of land

Hapur News: नगर पालिका के पट्टों का होगा नवीनीकरण

Thu, 05 Oct 2023 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 05 Oct 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
renewal of land
हापुड़। अवैध कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं होगी। अवैध कब्जे को मुक्त कराने के लिए नगर पालिका द्वारा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों द्वारा सरकारी भूमि के दस्तावेजों को खंगालने में जुट गए हैं। इसके अलावा पेट्रोल पंप व अन्य संस्थानों की समयावधि पूर्ण होने पर बिना नवीनीकरण पट्टे की भूमि को भी नगर पालिका के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर में रेलवे रोड, दिल्ली रोड, रामलीला मैदान, अतरपुरा चौपला, बुलंदशहर रोड, कोठी गेट, कलक्टर गंज सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने नगर पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ है। अवैध कब्जा करने वाले लोगों को कई बार चेतावनी भी दी गई है। जबकि, कई स्थानों पर पहले भी कब्जामुक्त कराया जा चुका है। इसके बाद भी लोग सरकारी जमीनों पर कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी सरकारी भूमियों क विवरण तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद से अधिकारी हरकत में आ गए हैं। ऐसे में कब्जा करने वालों को स्वयं कब्जा हटाने की भी चेतावनी दी गई है, ऐसा न करने पर भूमाफिया को चिन्हित करते ही नगर पालिका द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही पेट्रोल पंप व अन्य संस्थाओं को पूर्व में पट्टे पर दी गई भूमि की समयावधि पूरी होने के बाद भी नवीनीकरण न कराने वाले स्वामियों से डीड के नियमानुसार अंतिम अवसर दिया गया है। ऐसा न करने पर भूमि को नगर पालिका के सुपुर्द में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा सिंह का कहना है कि नगर की सभी सरकारी भूमियों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किया जाएगा, उसके बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा तो उन पर भी बुलडोजर द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed