{"_id":"6850621cf8a4d2957e02421f","slug":"real-sisters-and-father-son-got-police-uniform-hapur-news-c-135-1-hpr1002-125978-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सगी बहनों और पिता-पुत्र को मिली पुलिस की वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सगी बहनों और पिता-पुत्र को मिली पुलिस की वर्दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में हापुड़ के पिता-पुत्र और दो सगी बहनों ने सफलता हासिल की है। लखनऊ के डिफेंस एक्सपो से सोमवार को अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेकर अपने घर लौटे। पुलिस अधिकारियों समेत अभिभावकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
थाना धौलाना क्षेत्र के गांव उदयरामपुर नंगला निवासी पिता-पुत्र इस भर्ती में सफल हुए हैं। गांव निवासी पुलिस अभ्यर्थी शेखर नागर ने बताया कि 2003 में उनके पिता यशपाल नागर सेना में भर्ती हुए थे। 16 वर्ष देश सेवा करने के बाद उनके पिता 2019 में सेवानिवृत हुए थे। इसके बाद उनके पिता वर्तमान में दिल्ली स्थित आर्मी ऑर्डनेंस कोर में नौकरी कर रहे थे।
वर्ष 2024 में आयोजित यूपी सिपाही भर्ती में उनके पिता व उन्होंने एक साथ आवेदन किया और परीक्षा पास की और दोनों शारीरिक व स्वास्थ्य परीक्षण में पास हुए। इसके बाद उनके पिता ने आर्मी ऑर्डनेंस कोर की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। शेखर नागर ने बताया कि वह व उनके पिता लाइब्रेरी में एक साथ पढ़ाई करने जाया करते थे। लगभग ढाई वर्ष से यूपी दरोगा व सीपीयू की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
पहले सिपाही भर्ती निकलने पर उन्हें अवसर मिल गया था। उनकी मां अनीता देवी गृहणी व बहन नेहा नागर पढ़ाई कर रही हैं। उनके छोटे भाई शरद नागर ने हाल ही में कक्षा 12वीं पास की है। उन्होंने बताया कि वह दो भाई व एक बहन में सबसे बड़े हैं। यूपी सिपाही में चयन होने पर परिजनों, रिश्तेदारों व ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
इनके अलावा गांव निजामपुर निवासी नेहा व प्रभा दोनों सगी बहनों ने भी यूपी सिपाही भर्ती में सफलता पाई है। इसके अलावा गांव बछलौता निवासी सगी बहनें गीता व साक्षी ने भी यूपी सिपाही भर्ती में चयनित होकर गांव का नाम रोशन किया है। बेटियों के इस चयन से बालिकाओं को आगे बढ़ने का जज्बा मिला है।