फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:52 AM IST
सार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारगढ़मुक्तेश्वर।सिंभावली पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी थी।आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे कई बार हापुड़ बुलाया।

विज्ञापन
rape

विस्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती से मेरठ निवासी एक बाल अपचारी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सिंभावली पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी थी। जिसने बताया कि करीब दो साल पहले उसका परिवार कामकाज के सिलसिले में मेरठ जाकर रहने लगा था। जहां मेरठ निवासी एक किशोर से उसकी जान पहचान हो गई। युवती ने बताया कि कुछ समय पहले परिवार के लोगों के साथ वह भी गांव वापस लौट आई, लेकिन आरोपी लगातार फोन पर उससे बात करता रहा। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे कई बार हापुड़ बुलाया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। जब उसने आरोपी से शादी के लिए कहा, तो उसने साफ इंकार कर दिया। वहीं वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। 21 सितंबर को आरोपी उसके घर पहुंच गया। जहां घर में घुसकर उसने गाली-गलौज व अभद्रता करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई भी की और जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि बाल अपचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी। जिसे रविवार की दोपहर वैठ मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed