Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur two year old girl dies after drowning in water bucket

बाल्टी में डूबी दो साल की बच्ची: खेल-खेल में गई जान, काफी देर तक मासूम की आवाज न आने पर परिवार ने दिया ध्यान

Sat, 21 Nov 2026 06:44 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 21 Nov 2026 06:44 PM IST
सार

हापुड़ के पिलखुवा स्थित आर्यनगर में शनिवार को पानी से भरी बाल्टी में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बताया गया कि खेलते समय उसका गिलास बाल्टी में गिर गया था। उसे निकालने के लिए बच्ची बाल्टी में झुकी और उसमें गिर गई। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
hapur two year old girl dies after drowning in water bucket
पानी से भरी बाल्टी में डूबी दो साल की बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Trending Videos

आंगन रखी थी बाल्टी, घर में पूरा परिवार
आर्य नगर निवासी संदीप मजदूरी करते हैं। शनिवार दोपहर उनकी दो वर्षीय बेटी भूरी घर के आंगन में खेल रही थी। घर में पिता संदीप, मां पिंकी और दादी मुन्नी मौजूद थीं। इसी दौरान आंगन में रखी बाल्टी में पानी भरा हुआ था और बच्ची गिलास से पानी निकालकर खेल रही थी। इस दौरान परिवार के लोग घरेलू कार्यों में व्यस्त थे। बताया जा रहा है कि खेलते समय बाल्टी का काफी पानी बाहर निकल गया। इस दौरान गिलास बच्ची के हाथ से छूटकर बाल्टी के अंदर नीचे रह गया, जिसे निकालने के लिए बच्ची उसमें झुक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक सुनाई नहीं दी बच्ची की आवाज, तो परिवार को आई याद
इसी दौरान वह बाल्टी में गिर गई और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक बच्ची की आवाज नहीं सुनाई दी तो परिजन उसे देखने पहुंचे। बच्ची को बाल्टी में देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन उसे तुरंत पास के चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि बच्ची की बाल्टी में डूबने से मौत होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed