फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape from a minor girl

Hapur News: किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप

Sat, 27 Sep 2025 06:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 27 Sep 2025 06:33 PM IST
सार

पिलखुवा के एक गांव में चार युवकों पर किशोरी के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
rape from a minor girl

विस्तार

पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार युवकों पर किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री नगर के इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। बृहस्पतिवार की रात वह घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान गांव के ही प्रशांत, देवा, अमानी और आकाश घर की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। आरोप है कि प्रशांत ने पुत्री का मुंह दबाया और दो आरोपियों ने उसके पैर पकड़े। इसके बाद देवा ने तमंचा दिखाकर धमकी दी कि यदि शोर मचाया तो उसे और उसके माता-पिता को मार देंगे। इसके बाद चारों आरोपी किशोरी को खेत की ट्यूबवेल पर ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed