फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape attempt alligation

Hapur News: युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Sat, 20 Dec 2025 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 20 Dec 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
rape attempt alligation
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला स्थित कब्रिस्तान के पास पिता की दवा लेने मेडिकल स्टोर पर जा रही युवती ने दो युवकों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी युवक ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन सिलाई-कढ़ाई का काम करती है। आठ दिसंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे उसकी बहन पिता की दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर जा रही थी। आरोप है कि फहीम निवासी मोहल्ला सद्दीकपुरा व बिज्जू निवासी मोहल्ला गढ़ी ने उनकी बहन को रास्ते में रोक लिया और उससे बातें करने लगे। वह दोनों आरोपियों को पहले से ही जानते और पहचानते हैं। इसके बाद आरोपी उसकी बहन को जबरन मोहल्ला स्थित कब्रिस्तान के पास ले गए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर उसकी बहन को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। लोकलाज के कारण उसकी बहन ने घटना के बारे में उन्हें नहीं बताया और न ही पुलिस से शिकायत की। बाद में बहन ने घटना के बारे में उन्हें जानकारी दी। इसके बाद वह बहन को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि भाई की तहरीर पर फहीम व बिज्जू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




संदिग्ध परिस्थिति किशोर लापता

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रमपुरा संतोषगढ़ी निवासी मानसिक रूप से बीमार 12 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन दिन बाद गुमशुदगी दर्ज की है। मोहल्ला निवासी अरसद ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र अरमान मानसिक रूप से बीमार है। 17 दिसंबर की शाम करीब चार बजे अरमान बिना बताए घर से निकल गया था। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पिता की तहरीर पर अरमान की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed