फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape and kidnap allegation

Hapur News: किशोरी से किया यौन शोषण, घर से अपहरण का आरोप

Sat, 08 Mar 2025 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 08 Mar 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
rape and kidnap allegation
गढ़मुक्तेश्वर। नगर निवासी महिला के बेटे का धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसकी बेटी से यौन शोषण कर अपहरण करने वाले आरोपी अभी तक पकड़ में नहीं आ सके हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की मौत के बाद वह अपने 17 वर्ष के बेटे और 15 वर्ष की बेटी के साथ मुजफ्फरनगर के कस्बे में रहने लगी थी। वहां उसके बेटे को मुस्लिम समुदाय के युवक ने अपना दोस्त बना लिया और उसका बिना मर्जी के धर्म परिवर्तन करा दिया। बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत हुए कई बार यौन शोषण किया। तीन मार्च को आरोपी अपने भाइयों के साथ मिलकर उसकी बेटी को जबरन घर से ले गए। विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर मामले की जांच की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed