फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape alligation from a girl

Hapur News: किशोरी को दो माह तक बंधकर बनाकर दुष्कर्म का आरोप

Fri, 20 Feb 2026 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 20 Feb 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
rape alligation from a girl
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव निवासी किशोरी ने अपनी सगी मां पर उसे थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी अधेड़ को बेचने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अधेड़ ने पीड़िता को दो माह तक कुचेसर चौपला स्थित मकान में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। किसी तरह मुक्त होकर किशोरी अपने ताऊ के घर पहुंची और उन्हें आपबीती सुनाई। चौकी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो किशोरी ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम से न्याय की गुहार लगाई। डीएम के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशोरी ने डीएम से शिकायत में बताया कि वह जिला मेरठ के स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा है। आरोप है कि 11 दिसंबर 2025 को उसकी मां ने रुपये लेकर जबरन उसे थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को बेच दिया था। वर्तमान में आरोपी कुचेसर चौपला स्थित अपने मकान में रह रहा था। इसके बाद 13 फरवरी को उसकी मां बहाना बनाकर उसे आरोपी के घर छोड़कर चली आई थी। इसके बाद आरोपी का अत्याचार शुरू हो गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ रोजाना दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी उसे बेरहमी से पीटता था। आरोपी बाहर जाने पर उसके कमरे का ताला लगाकर जाता था। 13 फरवरी को वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने ताऊ के घर पहुंची और उन्हें आपबीती सुनाई। इसके बाद 14 फरवरी को ताऊ पीड़िता के साथ गांव के कुछ लोगों को लेकर नानपुर चौकी पहुंचे और शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलकर लिखित शिकायत दी है। उसने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। पीड़िता की शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने इस संबंध में एसपी से वार्ता कर मामले में कार्रवाई की बात कही। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। शुक्रवार को ही पुलिस पीड़िता के गांव पहुंची और दोनाें पक्षों से वार्ता की।

कोट-
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पीड़िता से तहरीर ली जा रही है। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है।

पिता की करंट लगने से हुई थी मौत
किशोरी के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। आठ अप्रैल 2025 को घर पर ही करंट लगने से उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। वह दो बहनों व एक भाई में सबसे छोटी है। किशोरी मजदूर परिवार से बताई जा रही है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed