फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Rajyrani canceled, including trains depart late confluence

राज्यरानी रद्द, संगम समेत कई ट्रेंने लेट

Sun, 11 Dec 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़ Updated Sun, 11 Dec 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Rajyrani canceled, including trains depart late confluence
कई ट्रेनें लेट - फोटो : अमर उजाला

कोहरे की मार से ट्रेनों का संचालन बुरी तरह से प्रभावित है। रविवार को मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस रद्द रही। जबकि, संगम, अवध आसाम और सदभावना एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से सिटी स्टेशन पहुंचीं। इस दौरान ठंडी पर स्टेशन पर यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


रविवार को इलाहाबाद से चलकर वाया कानपुर मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस 9 घंटे, रक्सौल से चलकर दिल्ली जाने वाली सदभावना एक्सप्रेस साढ़े 17 घंटे, डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस 20 घंटे 42, काठगोदाम एक्सप्रेस तीन घंटे, लखनऊ मेल साढ़े पांच घंटे, पदमावत एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, मसूरी एक्सप्रेस दो घंटे, फैजाबाद एक्सप्रेस पौने दस घंटे, भुज एक्सप्रेस चार घंटे, सत्याग्रह एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस नौ घंटे लेट रही।
विज्ञापन


वहीं, कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाने से यात्रियों को ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही है। मुख्यालय को भी ट्रेन संचालन की प्रतिदिन की रिपोर्ट भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed