{"_id":"666485e1b3076d2fb40fb43d","slug":"rajyarani-express-cancelled-hapur-news-c-135-1-hpr1001-111374-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नौ से 14 जून तक निरस्त रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नौ से 14 जून तक निरस्त रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस
Sat, 08 Jun 2024 09:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 08 Jun 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। लखनऊ रेलखंड में होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 14 जून तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस का संचालन भी निरस्त रहेगा।
लखनऊ-मानकनगर व ऐशबाग-मानक नगर में आठ जून से 14 जून तक प्री इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। जिसके कारण रेल मार्ग पर ब्लॉक लिया जाएगा, इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इसके चलते रेलवे ने छह ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है, जिसमें हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस भी शामिल है।
मेरठ से चलकर लखनऊ को जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस में रोजाना मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ के लिए 50 से अधिक यात्री सफर करते है। नौ से 14 जून तक ट्रेन के निरस्त रहने से रेलयात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी या अन्य संसाधनों का सहारा लेना पड़ेगा। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया गया है। जिससे ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा, ऐसे में कुछ ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन भी निरस्त
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छपरा से चलकर आनंद विहार को जाने वाली ग्रीष्मकालीन एक्सप्रेस (05305) 11 जून व आनंद विहार से छपरा को जाने वाली ग्रीष्मकालीन एक्सप्रेस (05306) ट्रेन का संचालन 12 जून को निरस्त रहेगा।
चार दिन बदले मार्ग से होगा अवध-असम एक्सप्रेस का संचालन
मुरादाबाद बरेली रेलखंड में लूप लाइन व इंटरलॉकिंग कार्य के चलते चार दिन अवध असम एक्सप्रेस का संचालन बदले रेलमार्ग से किया जाएगा। डिब्रूगढ़ से लालगढ़ के बीच चलने वाली अवध असम एक्सप्रेस (15909) 18 से 22 जून तक मुरादाबाद से रामपुर-बरेली के स्थान पर चंदौसी-बरेली कैंट के रास्ते चलेगी। जबकि लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस 15910 का संचालन 19 से 23 जून तक इस रेलमार्ग से होगा।