{"_id":"56f15c234f1c1b1f61f14d24","slug":"raise-the-water-level-of-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा का जलस्तर बढ़ा, फसलें डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का जलस्तर बढ़ा, फसलें डूबी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 22 Mar 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
गंगा
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर बारिश होने से गंगा के जलस्तर में दो फीट की बढ़ोतरी हुई है। इससे खादर क्षेत्र में फसलों में पानी भर गया। जिससे पालेज में लगी सैकड़ों बीघा को सब्जी को जबरदस्त नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
खेती में नुकसान के बाद अब किसानों को पालेज में मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। पश्मिची विक्षोभ के चलते जहां समूचे यूपी में बारिश और ओलीवृष्टि से फसलें तहस नहस हो गई हैं। पहाड़ों पर बारिश होने से गंगा नदी के जलस्तर में दो फुट से भी अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
इससे गंगा के किनारे लगी फसलों खीरा, ककड़ी, लोकी, तरबूज, टमाटर, सीताफल, भिंडी, खरबूजा, करेला आदि को भारी नुकसान हुआ है। मवासी, रामकिशन, प्रकाश, मेवाराम, तिलक, नौबत सिंह, रामू, रामलाल, निहाल सिंह, शुभदर्शन सिंह का कहना है कि सब्जी की खेती चौपट हो गई है।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि तहसील प्रशासन उनकी फसलों में हुई तबाही का सर्वे भी करे। वे प्रशासनिक अफसरों से मिलकर मुआवजा की मांग करेंगे।