फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Railway warehouse will be renovated at a cost of Rs 2.72 crore.

Hapur News: 2.72 करोड़ की लागत से रेलवे मालगोदाम का होगा जीर्णोंद्धार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Railway warehouse will be renovated at a cost of Rs 2.72 crore.
हापुड़। हापुड़ रेलवे स्टेशन के साथ ही रेलवे माल गोदाम का पुनर्निर्माण कराकर जल्द ही माल गोदाम की दशा सुधारी जाएगी। प्लेटफार्म, शेड, सड़क सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यालय को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। 2.72 करोड़ रुपये की लागत से मालगोदाम का जीर्णोंद्धार कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू होन वाली है।
विज्ञापन

हापुड़ रेलवे स्टेशन के निकट स्थित रेलवे माल गोदाम में दूसरे राज्यों से मालगाड़ी द्वारा सीमेंट, गेहूं यूरिया सहित उत्पादक इकाइयों का माल उतरता है। लेकिन माल गोदाम की स्थिति बेहत दयनीय है। प्लेटफार्म और सड़क जर्जर को चुकी है, जिससे माल के आवागमन में परेशानी होती है। साथ ही शेड की स्थिति भी खराब है।
विज्ञापन


रेलवे विभाग अपनी आय बढ़ाने के लिए माल परिवहन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है। व्यापारियों को सहूलियत देने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए मुख्यालय ने माल गोदाम की दशा सुधारने का निर्णय लिया है। करीब छह माह पूर्व स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने माल गोदाम के जीर्णोदार का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा था। जिसे मुख्यालय द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें मालगोदाम के जर्जर प्लेटफार्म की दशा सुधारने, मालगोदाम शेड बनाने, अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए कार्यालय का निर्माण कराने और प्रकाश व्यवस्था व सड़क की स्थिति सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे।


कार्य निरीक्षक वीके त्यागी ने बताया कि मालगोदाम के जीर्णोंद्धार के लिए रेलवे मुख्यालय को भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए मुख्यालय से 2.72 करोड़ रुपये भी स्वीकृत कर दिए गए हैं, जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते की कार्य की शुरूआत कर दी जाएगी।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed