फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   railway team inspection

Hapur News: नाला निर्माण के लिए रेलवे टीम ने की भूमि की पैमाइश

Tue, 21 Jan 2025 09:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 21 Jan 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
railway team inspection
पिलखुवा। शहर के विभिन्न मोहल्लों के लोगों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के नगर पालिका की ओर से रेलवे की दीवार के किनारे नाला निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को रेलवे विभाग की टीम ने भूमि की पैमाइश की, जल्द ही नगर पालिका को एस्टीमेट सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे ने पिलखुवा के आबादी क्षेत्र में दीवार का निर्माण कराया था, लेकिन इसके बाद कई मोहल्लों में जलनिकासी की समस्या बन गई। लोगों की शिकायत के बाद नगर पालिका अध्यक्ष विभू बंसल ने सांसद अतुल गर्ग के साथ केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराकर समस्या के समाधान की मांग रखी थी।
विज्ञापन


इसके बाद मंगलवार को रेलवे विभाग की टीम ने मोहल्ला छिद्दापुरी से गांधी विहार रेलवे फाटक के समीप तक करीब 600 मीटर भूमि की पैमाइश की। इसका एस्टीमेट बनाकर जल्द ही नगर पालिका को सौंपा जाएगा। एस्टीमेट जमा करने के बाद नगर पालिका की ओर से नाला निर्माण कराया जाएगा, ताकि लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष विभू बंसल का कहना है कि रेलवे विभाग की ओर से एनओसी मिलने के बाद एस्टीमेट जमा करा दिया जाएगा। इसके बाद नाला निर्माण कराकर लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed