{"_id":"592d813f4f1c1bed1abdb59b","slug":"raid-at-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर छापा, चार अवैध वेंडर गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर छापा, चार अवैध वेंडर गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 30 May 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौदा हाउस की कामर्शियल टीम ने सोमवार देर रात स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी की। टीम ने 21 वेंडरों को हिरासत में लेकर उनके लाइसेंस की जांच की। इसमें चार वेंडर अवैध पाए गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
सोमवार रात दिल्ली से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस से बड़ौदा हाउस के अधिकारियों की एक टीम हापुड़ स्टेशन पहुंची। टीम ने ट्रेन से उतरते ही स्टेशन व ट्रेन में खाने का सामान बेच रहे 21 वेंडरों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
इसके बाद सभी के लाइसेंस चेक किए गए। टीम ने यह भी जानकारी ली कि वेंडर किस ठेकेदार के अंडर में कार्य कर रहे हैं। जांच में 17 वेंडर ने अपने लाइसेंस दिखा दिए, जबकि चार वेंडरों के पास लाइसेंस नहीं था।
विज्ञापन
इस कारण टीम ने उन्हें आरपीएफ को सौंप दिया। टीम ने करीब आधे घंटे तक स्टेशन पर जांच पड़ताल की। कार्रवाई से स्टेशन पर हड़कंप की स्थिति रही।
कुछ वेंडर अपना सामान प्लेट फार्म पर छोड़कर भाग गए। आरपीएफ प्रभारी एसएम असलम ने बताया कि वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई होती रहती है। रविवार को भी चार वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।