फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Raging power contract workers.

वेतन नहीं मिलने पर भड़के बिजली संविदा कर्मी

Mon, 22 Aug 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 22 Aug 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
Raging power contract workers.
6 माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

छह माह से वेतन नहीं मिलने पर गुस्साए बिजली निगम के संविदा कर्मियों ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। इस संबंध में एसई को ज्ञापन भी सौंपा गया है।  

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी संविदा कर्मियों ने बताया कि वह बिना संसाधन के बिजली आपूर्ति बहाल रखने में आए दिन अपनी जान गवां रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें छह माह से वेतन नहीं दिया गया है। इसको लेकर निगम अफसरों से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान तो दूर उनसे बातचीत तक नहीं की जाती है।
विज्ञापन


बीते दिनों गढ़मुक्तेश्वर में एक संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई थी। लेकिन निगम की ओर से उसके परिवार को कोई राहत नहीं दिलाई गई है। वेतन नहीं मिलने के कारण वह भुखमरी के कगार पर हैं। कर्मियों ने जल्द राहत नहीं मिलने पर कार्य के बहिष्कार भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में अधीक्षण अभियंता को कर्मियों ने ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान शिवकुमार, धर्मेंद्र, रिजवान अली, कुलदीप भाटी, हरिओम यादव, राजकुमार आदि मौजूद रहे।


अधीक्षण अभियंता भूदेव प्रसाद का कहना है कि कर्मियों की समस्या पर उन्होंने ठेकेदार को बुलाया है। अधिशासी अभियंता को भी इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed