{"_id":"679e646bbe4153651a010145","slug":"race-to-become-nominated-councilor-started-again-in-bjp-dinesh-sharma-became-observer-hapur-news-c-135-1-hpr1005-119849-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: भाजपा में फिर शुरू हुई नामित सभासद बनने की दाैड़, दिनेश शर्मा बने पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: भाजपा में फिर शुरू हुई नामित सभासद बनने की दाैड़, दिनेश शर्मा बने पर्यवेक्षक
विज्ञापन
प्रीत विहार स्थित भाजपा कार्यालय। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। नगर निकायों में एक बार फिर भाजपाइयों को माननीय बनाने की तैयारी है। संगठन चुनाव के लिए तैनात जिला चुनाव अधिकारी दिनेश शर्मा को ही नामित सभासदों के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। जनपद में तीन नगर पालिकाओं और एक नगर पंचायत के लिए 18 नामित सभासद बनाए जाएंगे, इसके लिए 100 से अधिक नाम चर्चाओं में हैं।
जनपद में हापुड़, पिलखुवा और गढ़मुक्तेश्वर तीन नगर पालिकाएं हैं। जबकि, बाबूगढ़ नगर पंचायत है। नगर पालिकाओं में पांच-पांच और नगर पंचायत में तीन सभासद बनाए जाएंगे। यह सभी सत्ताधारी दल भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता ही हाेंगे। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जंग भी शुरू हो गई है। जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठों में एक बार फिर अपने चहेतों को नगर निकायों में भेजने के लिए राजनीतिक संघर्ष शुरू हो गया है।
बता दें कि जिले में वर्ष 2023 में नगर निकायों के चुनाव हुए थे। इसके बाद वर्ष 2024 में अगस्त माह तक नामित सभासद बनाने के लिए जोरशोर से काम चला था, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। जबकि, सूची तक क्षेत्रीय कार्यालय से लगभग फाइनल कर ली गई थी, लेकिन उस दौरान संगठन चुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई और नामित सभासद की प्रक्रिया बंद हो गई थी, लेकिन अब पार्टी ने एक बार फिर नामित सभासदों के लिए पर्यवेक्षक बनाकर जिले में राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है।
विज्ञापन
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के तीन सदस्यों के लिए भी पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच राजनीतिक संघर्ष होगा।