{"_id":"651e58a0ac875e56f10eba59","slug":"python-found-in-hapur-dehat-and-brajghat-dharamshala-video-2023-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ब्रजघाट धर्मशाला में घुसा 12 फीट लंबा अजगर, रेस्क्यू कर वन नर्सरी भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ब्रजघाट धर्मशाला में घुसा 12 फीट लंबा अजगर, रेस्क्यू कर वन नर्सरी भेजा
Thu, 05 Oct 2023 12:03 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 05 Oct 2023 12:03 PM IST
सार
गंगानगरी ब्रजघाट धर्मशाला में बुधवार को रामलीला मैदान के पीछे स्थित गंगोत्री धर्मशाला में एक अजगर प्रवेश कर गया।
विज्ञापन
ब्रजघाट धर्मशाला में घुसा अजगर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगानगरी ब्रजघाट धर्मशाला में बुधवार को रामलीला मैदान के पीछे स्थित गंगोत्री धर्मशाला में एक अजगर प्रवेश कर गया। जिससे धर्मशाला में मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग शोर मचाते हुए धर्मशाला से बाहर निकल आए और वन विभाग को सूचना देकर मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने 12 फीट लंबे अजगर को कड़ी मशक्कत कर प्लास्टिक के बैग में बंद कर लिया और वन नर्सरी लेकर पहुंच गए। करीब आधा घंटे कर धर्मशाला में अजगर दिखने से लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
वनक्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर टीम को भेज दिया गया था, अजगर को पकड़कर वन नर्सरी भेजा गया है। वहीं दूसरी तरफ हापुड़ देहात में बच्चों को पेड़ पर चढ़ा एक विशालकाय अजगर दिखा। अजगर को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कड़ी मश्क्कत से ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़ा गया। वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन