फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   pushpvarsha on shivbhakt

Hapur News: हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, शिवभक्तों ने कहा- धन्य हो गई यात्रा

Mon, 21 Jul 2025 11:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 21 Jul 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
pushpvarsha on shivbhakt
ब्रजघाट। डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे हेलीकॉप्टर से कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान कावड़ उठा रहे शिव भक्तों ने हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए कहा कि उनकी यात्रा धन्य हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ और गाजियाबाद समेत अन्य जनपदों में शिव भक्तों पर फूलों की वर्षा की थी। इसके बाद शिव भक्तों में जोश और दोगुना हो गया था। सोमवार सुबह हापुड़ से हेलीकॉप्टर में सवार होकर दिल्ली-मुरादाबाद नेशनल हाईवे कावड़ यात्रा मार्ग पर डीएम और एसपी पुष्प वर्षा करते हुए ब्रजघाट तक पहुंचे।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक ने कहा कि कांवड़ यात्रा सनातन परंपरा की अद्भुत पहचान है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कांवड़ मार्ग पर स्वच्छता, यातायात नियंत्रण, जल आपूर्ति एवं मेडिकल सुविधाएं और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर किया गया है। एसपी कुंवर ने कहा कि कावड़ यात्रा जनपद के ब्रजघाट के होकर विभिन्न मार्ग से होते हुए गुजरती है। यह जनपद के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed