{"_id":"64874b75c8b1b981b30b1f8c","slug":"protest-against-arrest-of-farmer-hapur-news-c-135-1-hpr1001-167-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नोएडा, हरियाणा में किसानों की गिरफ्तारी पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नोएडा, हरियाणा में किसानों की गिरफ्तारी पर रोष
Mon, 12 Jun 2023 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 12 Jun 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। ग्रेटर नोएडा और हरियाणा में किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर किसानों को जल्द रिहा कराने की मांग की।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण कार्यालय के सामने किसान अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए धरना दे रहे थे। भूमि अधिग्रहण के बाद किसानों को दस प्रतिशत विकसित भूमि देने का समझौता पूर्व में हुआ था। कोर्ट में भी इसे स्वीकार किया गया। लेकिन प्राधिकरण ने मात्र 6 प्रतिशत विकसित प्लाट दिए है। अपनी मांग रखने पर किसानों की गिरफ्तारी करा दी गई। हरियाणा में सूरजमुखी की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद और एमएसपी की गारंटी की मांग कर रहे किसानों पर हरियाणा सरकार ने लाठी डंडों से किसानों को पिटवाया। इन समस्याओं के विरोध में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर मंडल युवा अध्यक्ष जीते चौहान, बबली सिंह, दिनेश त्यागी, यशवीर सिंह, टेनपाल सिंह, रामपाल सिंह, भगत सिंह, तेजपाल सिंह, रणवीर सिंह, कुशलपाल आर्य, नितेष, कपिल त्यागी, मुनेंद्र त्यागी, राजेंद्र कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।