{"_id":"588228f04f1c1b367fefe14a","slug":"proponents-of-the-sinew","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगूठा लगाने वाले प्रस्तावकों की आरओ के सामने होगी पेशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगूठा लगाने वाले प्रस्तावकों की आरओ के सामने होगी पेशी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 20 Jan 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : demo pic
विधान सभा चुनाव में नामांकन के लिए प्रत्याशियों को विशेष नियमों की जानकारी होनी आवश्यक है। आयोग ने इसके लिए विशेष गाइड लाइन जारी की हैं, ताकि प्रत्याशियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को नामांकन के समय एक प्रस्तावक व निर्दलीय प्रत्याशी को दस प्रस्तावक ले जाने की अनुमति है।
विज्ञापन
आरओ कक्ष में निर्दलीय प्रत्याशी के साथ सिर्फ चार प्रस्तावक जाने की अनुमति है। ऐसे में निर्दलीय प्रत्याशी चार-चार करके अपने प्रस्तावकों को कक्ष में ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा आरओ द्वारा इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि यदि प्रस्तावक अंगूठा लगाने वाले हैं तो उनका अंगूठा आरओ के समक्ष ही लगाया जाएगा।
यदि आरओ के समक्ष अंगूठा नहीं लगा है तो वह मान्य नहीं होगा। हापुड़ आरओ व एसडीएम मीनू राणा ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशियों को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए।