फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   pressure of vehicles increased on the roads and people got worried after getting stuck in the traffic jam

Hapur News: सड़कों पर बढ़ा वाहनों का दबाव जाम में फंसकर लोग हुए परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
pressure of vehicles increased on the roads and people got worried after getting stuck in the traffic jam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। मंगलवार को दशहरा मेले देखने के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग पहुंचे। ऐसे में शाम के समय सडक़ों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई और वाहनों की रफ्तार थम गई। थोड़ी देर में ही शहर की सड़कों पर वाहनों की कतार लग गई और जाम में फंसकर वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए।

दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में दशहरा मेला लगा हुआ है। मंगलवार को दोपहर के बाद ग्रामीण क्षेत्रों से लोग मेला देखने के लिए पहुंचने लगे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए जाम की समस्या से लोगों को जूझना न पड़े इसके लिए दोपहर बाद शहर में रूट डायवर्जन करा दिया गया। लेकिन शाम के समय मेला देखने के लिए भीड़ उमड़ने लगी।
विज्ञापन


शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से लोग कार, बाइक, ई-रिक्शा में सवार होकर रामलीला मैदान की तरफ रुख करने लगे। जिससे सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और वाहनों के पहिए थम गए। जिससे गढ़ रोड, बुलंदशहर रोड, फ्रीगंज रोड, मेरठ रोड पर भयंकर जाम लग गया। जाम में फंसकर लोगों में एक दूसरे से पहले निकलने की होड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में एबुंलेस भी फंस गई, जिसमें मरीज तड़पते रहे। कुछ देर के लिए जाम खुलता फिर से वहीं स्थिति बन जाती, जिस कारण जाम में एंबुलेंस के सायरन गूंजते रहे। जाम लगने के कारण पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते रहे, लेकिन करीब तीन घंटे बाद सफलता मिल सकी।


यातायात प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि दशहरा के कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। जिसके पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed