{"_id":"570d4bfb4f1c1bb2114a6b1b","slug":"pregnant-women-get-fresh-and-hot-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाओं को मिलेगा ताजा-गर्म भोजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिलाओं को मिलेगा ताजा-गर्म भोजन
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
महिला
- फोटो : अमर उजाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपोषण को दूर करने के लिए अब गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को ताजा-गर्म भोजन उनके गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलेगा। इतना ही नहीं अति कुपोषित बच्चों को शाम के समय घर पर स्नैक्स भी पहुंचेगा।
विज्ञापन
प्रथम चरण में पहले डीएम और सीडीओ के गोद लिए गांवों में ट्रायल होगा। इसको लेकर अफसर तैयारी में जुट गए हैं। मुख्य सचिव के आदेश भी जिला मुख्यालय पहुंच गए हैं। जिले में करीब 8817 अतिकुपोषित बच्चे हैं और 28124 गर्भवती महिलाएं हैं।
विज्ञापन
सरकार ने अब कुपोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए उनके गांव में ही आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गर्मागर्म भोजन की व्यवस्था की है। पहले अति कुपोषित बच्चों को ही भोजन मिलता था, लेकिन अब गर्भवती महिलाओं को भी भोजन मिलेगा साथ ही एक आयरन की गोली भी दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा तीन से छह वर्ष से छह वर्ष आयु के अतिकुपोषित बच्चों (लाल श्रेणी) के घर पर शाम को स्नैक्स भेजने की व्यवस्था भी की गई है। इसमें मुरमुरा चना/ग्लूकोस बिस्कुट और मौसमी फल दिए जाएंगे।
पहले चरण में इस योजना का ट्रायल जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोद लिए गए गांवों में होगा। भोजन पकवाने और लाभार्थियों को वितरित करने का जिम्मा ग्राम प्रधान और आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों का होगा। सूबे के मुख्य सचिव आलोक रंजन के इस संबंध में आदेश जिला मुख्यालय पर पहुंच गए हैं और अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी ने बताया कि मुख्य सचिव के आदेश मिल गए हैं। पहले चरण में जिले के चार गांवों में भोजन की व्यवस्था शुरू कराई जाएगी। शाम को बच्चों को स्नैक्स भी दिए जाऐंगे। जल्द ही यह व्यवस्था शुरू की जाएगी।