फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Power supply of nine neighborhoods stalled for six hours

Hapur News: छह घंटे ठप रही नौ मोहल्लों की बिजली आपूर्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Power supply of nine neighborhoods stalled for six hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर के अवर अभियंता की लापरवाही से बुलंदशहर रोड के नौ मोहल्लों में छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। तार आपस में मिलने के कारण फाल्ट हुआ था, इन तारों को सिर्फ अलग करना था। लेकिन जेई बिजलीघर पर दोपहर साढ़े 11 बजे पहुंचे। ऐसे में प्रभावित इलाकों की आपूर्ति दो बजे चालू हो सकी।
दिल्ली रोड बिजलीघर के फीडर नंबर छह से मजीदपुरा, आवास विकास, तगासराय, मजीदपुरा, मोती कॉलोनी, इंद्रगढ़ी, फूलगढ़ी, महताब गढ़ी, काली मस्जिद को सप्लाई दी जाती है। सुबह करीब आठ बजे तार आपस में मिलने से फीडर की आपूर्ति प्रभावित हो गई। गर्मी से परेशान लोगों ने बिजलीघर पर शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन, बिजलीघर के जिम्मेदार अवर अभियंता की लापरवाही से लोगों को छह घंटे तक संकट झेलना पड़ा। दरअसल, जेई बिजलीघर पर फाल्ट के कारण साढ़े तीन घंटे बाद पहुंचे, इसके बाद वह मौका स्थल पर गए। जिस कारण छह घंटे तक सप्लाई प्रभावित रही। बृहस्पतिवार रात में भी गढ़ रोड के दस से अधिक मोहल्लों में सप्लाई रातभर बंद रखी गई थी।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने कहा कि छह घंटे तक पूरा फीडर बंद रखना गंभीर मामला है। संबंधित जेई से इस मामले में जवाब तलब किया जाएगा। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed