{"_id":"577145ce4f1c1bcb7379b764","slug":"power-cut-people-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली समस्या से खफा लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली समस्या से खफा लोगों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 27 Jun 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा में कटौती से गुस्साए लोग सड़कों पर उतरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम की बेरहमी के साथ बिजली की आवाजाही भी लोगों को खूब रुला रही है। इससे लोगों का गुस्सा भड़कता जा रहा है। बिजली कटौती से आक्रोशित पिलखुवा के मोहल्ला रजनी विहार के लोगों ने सोमवार को सड़कों पर उतर आए और विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
साथ ही चेताया कि जल्द की कटौती खत्म न हुई तो आरपार की लड़ाई छेड़ी जाएगी। वहीं, हापुड़ में भी बिजली व्यवस्था पटरी से उतरने पर लोगों में गुस्सा है। हापुड़ में सोमवार सुबह 2:30 बजे कटौती की गई।
विज्ञापन
उसके बाद सुबह तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई। लोगों ने बिजली विभाग के अफसरों से फोन पर वार्ता की तो पता चला कि लखनऊ कंट्रोल से रोस्टिंग की गई है। मोदीनगर रोड पर रखे ट्रांसफार्मर का इंसूलेटर फटने से अचानक दोपहर 3 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई,
विज्ञापन
जिस कारण दिल्ली रोड, गढ़ रोड, मोदीनगर रोड, मेरठ रोड स्थित मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बधित रही। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को पानी के लिए भी तरसना पड़ा। निगम के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत कर फाल्ट को ठीक कराया।
जिसके बाद शाम करीब 6 बजे बिजली आपूर्ति चालू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। पिलखुवा में मोहल्ला रजनी विहार के लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी कर कटौती से निजात दिलाने की मांग की।
प्रदर्शन करने में प्रदीप, नरेंद्र, प्रशांत, हरफूल, विनोद, नितिन, हरिओम, बुद्घप्रकाश, जितेंद्र, लोकेश व मनीष आदि शामिल रहे। उधर, इस बाबत अधिशासी अभियंता अजय ओझा का कहना है कि कटौती के संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता जारी है। उम्मीद है कि जल्द कटौती की समस्या से निजात मिल जाएगी।