{"_id":"56ed7a454f1c1b72118b4568","slug":"power-corporation-is-now-free-to-bring-transformers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पॉवर कार्पोरेशन निशुल्क पहुंचाएगा ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पॉवर कार्पोरेशन निशुल्क पहुंचाएगा ट्रांसफार्मर
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 19 Mar 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
लाइट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात अंचल में आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने पर वर्कशॉप के चक्कर लगाने वाले ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। अब ग्रामीणों की शिकायत पर बिजली निगम के कर्मचारी फुंके ट्रांसफार्मर की बदली करेंगे। इसका ग्रामीणों को कोई शुल्क भी नहीं देना होगा। बशर्ते ग्रामीणों का 75 फीसदी बिल जमा होना चाहिए।
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में अक्सर देहात में लगे ट्रांसफार्मर ओवर लोड होकर फुंक जाते हैं। निगम की ओर से कोई सुविधा न मिलने के कारण ग्रामीणों को अपने खर्च पर ही ट्रांसफार्मर की बदली करवानी पड़ती थी। कई बार वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर की किल्लत के चलते उन्हें कई दिन तक चक्कर लगाने पड़ते थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्या पर अब निगम अफसरों ने अपने खर्च पर ही फुंके ट्रांसफार्मर की बदली का निर्णय लिया है। हालांकि निगम की ओर से ऐसे फुंके ट्रांसफार्मर की बदली करायी जाएगी, जिस संयोजन से जुड़े उपभोक्ताओं का 75 फीसदी तक बिल जमा होगा।
विज्ञापन
ऐसे में अब ग्रामीण अंचल के उपभोक्ताओं को अनावश्यक खर्च से राहत मिल जाएगी। अधिशासी अभियंता चंदन प्रकाश ने बताया कि बिल जमा करने वाले ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर की बदली के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। ग्रामीणों की शिकायत पर निगम की ओर से फुंके ट्रांसफार्मर की बदली करायी जाएगी।