फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Farmer died after being crushed under tractor on Ganga Expressway in Hapur

गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर हादसा: हापुड़ में पिकअप को बचाने में पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबकर किसान की मौत

Thu, 08 Oct 2026 08:09 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 08 Oct 2026 08:09 PM IST
सार

हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर सामने से आ रहे पिकअप को बचाने के प्रयास में किसान राजेंद्र गुर्जर का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Farmer died after being crushed under tractor on Ganga Expressway in Hapur
सड़क हादसे में किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 55 वर्षीय किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजेंद्र गुर्जर पुत्र अमीचंद गुर्जर, निवासी नगला मोहल्ला, कस्बा बहादुरगढ़, थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ अपने मैसी डीआई ट्रैक्टर से खेत पर चारा लेने के लिए जा रहे थे। बताया गया कि गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर सामने से आ रहे पिकअप वाहन को बचाने के प्रयास में उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने गड्ढे में जाकर पलट गया।
विज्ञापन


हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर पलटने के दौरान राजेंद्र गुर्जर उसके नीचे दब गए। गंभीर रूप से दबने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र गुर्जर किसान थे और अपने परिवार के साथ बहादुरगढ़ में रहते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी किरण देवी और तीन बेटे अंकित (24 वर्ष), अभिक (22 वर्ष) और ऋतिक (21 वर्ष) हैं। पुलिस द्वारा हादसे के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। किसान की अचानक हुई मौत से परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed