{"_id":"5717cb144f1c1b7c418b4b7d","slug":"post-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघरों से नहीं मिल सकेगा लघु बचत योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघरों से नहीं मिल सकेगा लघु बचत योजनाओं का लाभ
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
पोस्ट आफिस का लोगो
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकघरों से किसान विकास पत्र व राष्ट्रीय बचत पत्र के माध्यम से बचत करने वाले ग्राहकों के लिए बुरी खबर है। अब उन्हें डाकघर से इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। केंद्र स्तर से डाकघरों को मिलने वाले किसान विकास पत्र व राष्ट्रीय बचत पत्र का स्टॉक अब रोक दिया गया है।
विज्ञापन
अफसर संशोधन के बाद योजना फिर से चालू होने की बात कह रहे हैं। अब से पूर्व डाकघर से ग्राहकों को किसान विकास पत्र व राष्ट्रीय बचत पत्र खूब दिए जाते थे। ग्राहक इस योजना के लाभ से अच्छी बचत कर लेते थे।
विज्ञापन
योजना के तहत ग्राहक जितने पैसों के किसान विकास पत्र खरीदते थे, 100 महीने बाद उसका दोगुना पैसा मिलता था। वहीं राष्ट्रीय बचत पत्र खरीदने पर भी ग्राहकों को पांच वर्ष में डेढ़ गुना पैसा मिल जाता था।
विज्ञापन
मध्यम वर्ग के ग्राहक इस योजना का खूब लाभ उठा रहे थे। यही कारण है कि मार्च महीने में बुलंदशहर रोड स्थित प्रधान डाकघर से 2900 किसान विकास पत्र व 2871 राष्ट्रीय बचत पत्रों की बिक्री हुई थी। अब केंद्र स्तर से इन पत्रों का स्टॉक डाक विभाग को मिलना बंद हो गया है।
इसके चलते ग्राहकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। पोस्टमास्टर सुबहान अली ने बताया कि फिलहाल किसान विकास पत्र व राष्ट्रीय बचत पत्र योजना विभाग में बंद हो चुकी हैं। संशोधन के बाद योजना फिर से शुरू होने की उम्मीद है।