फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   policemen demand diesel

Hapur News: लखीमपुर खीरी सीओ के नाम पर मांगा 45 लीटर डीजल

Fri, 26 Apr 2024 10:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 26 Apr 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
policemen demand diesel
हापुड़। आरपीएफ मुरादाबाद में तैनात एक मुख्य आरक्षी चालक ने पुलिस लाइन परिवहन शाखा से सीओ की सरकारी कार बताकर 45 लीटर डीजल भरवाने का प्रयास किया। लेकिन जांच के बाद मामला खुल गया, जिसके बाद शाखा में तैनात उपनिरीक्षक ने आरोपी आरक्षी चालक के खिलाफ कोतवाली हापुड़ नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन परिवहन शाखा में तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया है कि बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन लखीमपुर खीरी में तैनात मुख्य आरक्षी चालक संतोष कुमार अपने आपको लखीमपुर खीरी सीओ का चालक बताते हुए उपनिरीक्षक परिवहन शाखा जिला गौतमबुद्धनगर के नाम एक प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचा। उसने सीओ की सरकारी कार में सरकारी कार्य के लिए 45 लीटर डीजल भरवाने के लिए कहा।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक के जिला लखीमपुर खीरी में दो माह की तैनाती और प्रेषित प्रार्थना पत्र के संदर्भ में पूछताछ करने पर उन्हें चालक पर शक हुआ। इस पर उन्होंने लखीमपुर खीरी की परिवहन शाखा में संपर्क कर चालक के संबंध में जानकारी प्राप्त की तो इस कार का नंबर व चालक दोनों को संदिग्ध बताया गया। उन्होंने आरोपी चालक से पुलिस परिचय पत्र एवं अन्य कोई पहचान पत्र उपलब्ध कराने के लिए कहा। इस पर आरोपी चालक ने अपने आप को एसपी राजकीय रेलवे पुलिस अनुभाग मुरादाबाद का चालक बताया और राजकीय रेलवे पुलिस अनुभाग मुरादाबाद का पुलिस परिचय पत्र दिखाया। परिचय पत्र में कर्मी का नाम सुभाष चंद्र तिवारी पुत्र कमलाकांत तिवारी निवासी गांव सिकंदरा थाना रहरिया जिला इलाहाबाद अंकित था। वहीं, प्रतिसार निरीक्षक महेश चंद ने एसपी जीआरपी अनुभाग मुरादाबाद से फोन पर जानकारी प्राप्त की। जानकारी करने पर एसपी ने बताया कि यह कर्मी मेरी सरकारी गाड़ी का चालक तो नहीं है, लेकिन वर्तमान समय में जीआरपी लाइन में नियुक्त है। प्रतिसार निरीक्षक ने बताया कि पूर्व में भी आरोपी चालक द्वारा फर्जी तरीके से वाहन में 30 लीटर डीजल भरवा चुका है। इस वाहन का कागजात की जांच की गई तो सभी गलत पाई गई। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed