फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police take out dead body of shahrukh

Hapur News: मौत के चार माह बाद कब्र से खोदकर निकाला शाहरुख का शव

Mon, 20 May 2024 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 20 May 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
police take out dead body of shahrukh
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर मोड़ी निवासी एक महिला ने अपने दामाद समेत कई लोगों पर अपने पुत्र शाहरुख की हत्या करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में थाना पुलिस ने मृतक शाहरुख के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्र से बाहर निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


न्यायालय के आदेश पर हुई रिपोर्ट में मृतक शाहरुख की मां नाजरीन ने बताया कि 25 दिसंबर 2023 को उसने अपने पति के ऑपरेशन के लिए अपने पुत्र शाहरुख को घर भेजा था। पुत्र के घर पर न पहुंचने पर उसे पता चला कि उसका दामाद शाहबुद्दीन निवासी गांव चिड़ावक थाना गुलावठी जिला बुलंदशहर अपने साथियों नसीमुद्दीन, सलीमुद्दीन, आमिर व राज खां उसके पुत्र को उसके पिता के इलाज के लिए पैसे कमाने के लिए गुजरात ले गए। आरोप है कि 11 जनवरी 2024 की शाम साढ़े सात बजे ये सभी लोग उसके पुत्र शाहरुख का शव एंबुलेंस के माध्यम से लेकर उसके घर पहुंचे थे। जिन्होंने परिजनों को बुखार आने पर अचानक तबीयत बिगड़ने पर शाहरुख की मौत होने की जानकारी दी थी। जबकि परिजनों ने मृतक के शरीर पर चोटों के निशान देखकर इसका कारण पूछा, इस पर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया था। पुत्री का घर न बिगड़े इस पर परिजनों ने पुलिस कार्रवाई नहीं की थी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन


लेकिन कुछ दिनों बाद उसके देवर आसिफ ने गुजरात स्थित फैक्टरी में जाकर अपने भतीजे शाहरुख के साथ घटित हुई घटना की जानकारी की। यहां मजदूरों ने बताया कि उसकी गर्दन व पसली टूट गई थी। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद शाहबुद्दीन आदि लोग एंबुलेंस के माध्यम से उसके शव को हापुड़ ले गए थे। इस पर आसिफ को शक हुआ और इसकी जानकारी उसने अपनी भाभी नाजरीन को दी। इसके बाद नाजरीन ने स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली और दो महीने पहले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उप जिला मजिस्ट्रेट धौलाना की उपस्थिति में मृतक का शव कब्र से निकाला गया है। वहीं, मृतक के चाचा आसिफ, कासिफ उर्फ कासिम और ग्राम प्रधान पति ने शव की शिनाख्त शाहरुख के रूप में की है।




मौके पर मौजूद रहे ग्रामीण-

शाहरुख विवाहित था और उसके एक साल का मासूम बेटा है। मृतक की मां को बेटे की सामान्य मौत पर विश्वास नहीं हुआ, ऐसे में उसने उसके इंसाफ के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सोमवार को जब उसके शव को कब्र से निकाला गया तो यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। ग्रामीणों ने बताया कि शव की हालत बहुुत ही खराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed