फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police take action against drone

Hapur News: ड्रोन की अफवाहों पर न दें ध्यान, पुलिस की सख्त चेतावनी

Mon, 28 Jul 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 28 Jul 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
police take action against drone
गढ़मुक्तेश्वर। रात को गांवों में ड्रोन दिखाई देने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि ड्रोन उड़ाने का पुराना वीडियो वायरल कर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इस तरह की अफवाहों में लोग न आएं। ड्रोन की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गांव सादुल्लापुर लोधी में मिले ड्रोन खिलौना पाया गया है।
विज्ञापन

गढ़ के गांव पौपाई, हिरनपुरा, मानक चौक, भगवंतपुर, नयागांव, बक्सर, राजपुर, माधापुर सहित कई गांवों में रात को ड्रोन दिखने का शोर मचा है। इसे लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। सोमवार को कोतवाली परिसर में सीओ वरुण मिश्रा ने कहा कि रोजाना किसी न किसी गांव में ड्रोन उड़ने की सूचना मिल रही है, जो पूरी तरह झूठी है। मेरठ और सहारनपुर रेंज में नदियों का सर्वेक्षण कराया जा रहा है, हो सकता है सीमावर्ती क्षेत्रों में इसलिए ड्रोन उड़ाए जा रहे हों। उन्होंने बताया कि सादुल्लापुर लोधी में भी ड्रोन मिला जो बच्चे का है और आनलाइन मंगवाया गया था। उन्होंने कहा कि ड्रोन के जो वीडियो वायरल हो रहे हैं वह सब पुराने हैं। जो अफवाह फैलाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने कहा कि ग्राम स्तर पर ग्राम सुरक्षा समिति बनाई गई है, यदि कोई स्वेच्छा से ग्राम प्रहरी का काम करना चाहता है तो उसे करने दें। पुलिस ने सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed