फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police search body in gangnahar

Hapur News: युवक के शव की तलाश में दिनभर जुटे रहे गोताखोर

Sat, 29 Jul 2023 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 29 Jul 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
police search body in gangnahar
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गोंदी में एक सप्ताह से लापता युवक का शनिवार को भी कोई सुराग नहीं लगा। गोताखोर दिन भर गंग नहर में शव की तलाश में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि जुए में हारने से गुस्साए दोस्तों ने ही युवक की हत्या कर शव बोरी में बंद कर नहर में फेंक दिया। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन


गांव गोंदी निवासी इसरार का पुत्र नादिश (20) पिछली 20 जुलाई की दोपहर से लापता है। परिजन और पुलिस तभी से उसकी तलाश में जुटे हैं। पुलिस इस संबंध में लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि नादिश को जुआ खेलने की लत थी और वह 20 जुलाई को कुछ युवकों के साथ जुआ खेल रहा था। जुए में हार जाने पर युवकों ने ही उसकी गला काटकर हत्या कर दी और शव को बारे में बंद कर गंग नहर में बहा दिया। पुलिस और परिजन हत्या की आशंका के चलते पिछले दो दिन से शव को गंग नहर में तलाश करा रहे हैं। शनिवार को भी पूरे दिन गोताखोर मोटर बोट अन्य माध्यमों से गंग नहर की खाक छानते रहे। लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा। सीओ अशोक कुमार सिसौदिया का कहना है कि लगातार संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। हत्या की आशंका को देखते हुए नहर में भी लापता की तलाश की जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed