फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police filed case against 14 people

Hapur News: दो पक्षों में पथराव के मामले में 14 पर मुकदमा दर्ज

Thu, 02 Nov 2023 09:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 02 Nov 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
police filed case against 14 people
हापुड़। दुकान पर सामान लेने को लेकर कोतवाली क्षेत्र के काली मस्जिद धुनों वाले चौक के पास बुधवार रात दो पक्षों में संघर्ष व पथराव हो गया। पुलिस ने मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया। वहीं, उपनिरीक्षक की तहरीर पर चार नामजद व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

काली मस्जिद धुनों वाले चौक के पास दिव्यांग साहिल का किराना स्टोर है। आरोप है कि बुधवार देर रात मोहल्ले का ही नासिर उसकी दुकान पर सामान लेने गया था और उसने नशे की हालत में अभद्रता कर दी। नासिर ने साहिल के साथ गाली-गलौज करते उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में उपनिरीक्षक अजीत सिंह की तहरीर पर एक पक्ष के नासिर, राशिद व दूसरे पक्ष से मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद राशिद के अलावा दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी व वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed