{"_id":"66099cd29d17ac0e3803c6c3","slug":"police-exposed-illegal-arms-factory-and-arrested-accused-in-hapur-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का किया पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का किया पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा बरामद
Sun, 31 Mar 2024 10:57 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 31 Mar 2024 10:57 PM IST
सार
हापुड़ में पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 बने-अधबने अवैध तमंचे, दो बंदूक व कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
up police demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हापुड़ देहात पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर 20 बने-अधबने अवैध तमंचे, दो बंदूक व कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पकड़ा गया आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध शस्त्रों को बनाकर, ऑन डिमांड अपराधी किस्म के लोगों को सप्लाई करता था।
विज्ञापन
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि अवैध शस्त्र बनाने बेचने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गांव लालपुर नहर पुल के पास से अवैध शस्त्र फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में बने और अधबने अवैध हथियार और अवैध हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गांव जैदी फार्म थाना नौचंदी जनपद मेरठ निवासी फारुख है। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ जनपद और मेरठ में चोरी व आर्म्स एक्ट में तीन मुकदमे दर्ज हैं। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह अवैध तमंचे को पांच से सात हजार रुपये व बंदूक को 10 से 12 हजार रुपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 15 अवैध तमंचे 315 बोर, एक अवैध तमंचा, एक अवैध बंदूक, एक अर्धनिर्मित डबल बैरल बंदूक, चार अवैध अर्धनिर्मित तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन